उंगली में फ्रैक्चर के कारण मसूद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर

पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद उंगली में फ्रैक्चर के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले मसूद की चोट से टीम को झटका लगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इस्लामाबाद: पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान को त्रिनिदाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 90 रन से हार का सामना करना पड़ा था। बाएं हाथ के बल्लेबाज मसूद ने इस मैच की पहली पारी में शतक बनाया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘स्कैन और अन्य जांच के बाद उनकी उंगली में चोट का पता चला। पाकिस्तान का चिकित्सा पैनल उनका उपचार कर रहा है।’’ मसूद को इस श्रृंखला से पहले ही कप्तान पद से हटा दिया गया था। वह पहली पारी में तब चोटिल हो गए थे जब तेज गेंदबाज जेडन सील्स की शॉर्ट पिच गेंद उनकी उंगली पर लगी थी। इसके बाद उन्होंने अपना सातवां टेस्ट शतक बनाया था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।