धनबाद में शंकर डायग्नोस्टिक, राज प्रिया क्लीनिक सील

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा धनबाद: धनबाद डीसी उमा शंकर सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की देर शाम शंकर डायग्नोस्टिक पॉलिटेक्निक रोड तथा राज प्रिया क्लीनिक मनोरम नगर को सील कर दिया गया।

उपायुक्त ने पीसीपीएनडीटी समिति को जिले में सोनोलॉजिस्ट नहीं होने के बावजूद मशीन बंद नही करने वाले विभिन्न डायग्नोस्टिक सेंटरों को नोटिस देकर बंद करने का निर्देश दिया था।

इसी क्रम में आज डॉ. गौतम, निता सिन्हा, आरके श्रीवास्तव, दयानंद, अनिल ने उपरोक्त डायग्नोस्टिक सेंटर को सील किया।

Share This Article