HomeUncategorizedराजस्थान में कांग्रेस मंत्री के दुष्कर्म वाले बयान पर शेखावत ने राहुल,...

राजस्थान में कांग्रेस मंत्री के दुष्कर्म वाले बयान पर शेखावत ने राहुल, प्रियंका पर साधा निशाना

Published on

spot_img

जयपुर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल की ओर से राज्य में बढ़ रहे दुष्कर्म मामलों पर की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा।

धारीवाल ने राजस्थान में बड़ी संख्या में दुष्कर्म के मामलों को राज्य को पुरुषों का राज्य होने से जोड़कर एक विवाद खड़ा कर दिया है।

दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान के नंबर वन होने का कारण बताते हुए धारीवाल ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा था, दुष्कर्म के मामलों में हम पहले नंबर पर हैं, अब इन दुष्कर्म के मामलों के क्या कारण हैं?

कहीं न कहीं गलती है। वैसे भी, राजस्थान मर्दो का राज्य रहा है, अब इसका क्या करें गुरुवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए शेखावत ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा।

उन्होंने हिंदी में किए गए ट्वीट में कहा, राजस्थान के संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल जी, राज्य का रेप के मामलों में नंबर वन होना आपके लिए मर्दों वाली बात होगी, हमारे लिए नहीं है।

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा, आपको शर्म नहीं आई, लेकिन आपकी बात सुनकर शैतान भी शर्मिदा हो गया होगा। आपका कहा हुआ पीड़ित बेटियों की आत्मा को छलनी करने वाला है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी पूछा कि लड़की हूं लड़ शक्ति हूं का नारा लगाने वाली प्रियंका गांधी कहां हैं शेखावत ने कहा, कहां हैं लड़कियों को लड़ने का नारा दे रहीं प्रियंका? हम बहन-बेटियों को अपराधियों से बचाएं और आपके मंत्री-विधायकों के तानों से भी!

उन्होंने आगे कहा, संभवत: कांग्रेसियों के लिए बलात्कारी होना मर्द होने का प्रमाण है। क्यों राहुल जी?

spot_img

Latest articles

निक्की हेली की भारत को सलाह, रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी को गंभीरता से लें, व्हाइट हाउस के साथ जल्द करें समाधान

Washington News: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट से की सवारी, अररिया तक मचाया धमाल

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में विपक्षी नेताओं...

नोएडा में दहेज हत्या ने मचाया ‘हड़कंप’, निक्की को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 28 वर्षीय...

खबरें और भी हैं...

निक्की हेली की भारत को सलाह, रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी को गंभीरता से लें, व्हाइट हाउस के साथ जल्द करें समाधान

Washington News: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट से की सवारी, अररिया तक मचाया धमाल

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में विपक्षी नेताओं...