
रांची : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को राजनीतिक स्वार्थ के लिए भटकाने का भाजपा का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने मंगलवार को
विधानसभा परिसर में आंदोलनरत छात्रों के मुद्दों को लेकर कैबिनेट के सहयोगी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से विस्तृत चर्चा की। शिल्पी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में छात्र-युवाओं के हित, उनके अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर पूरी संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मक पहल के माध्यम से करना हमारी प्राथमिकता है।छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को राजनीतिक स्वार्थ के लिए भटकाने और उसे गलत दिशा देने का प्रयास भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों द्वारा किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि छात्रों के अधिकार और उनके भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। हमारी सरकार छात्रों की आवाज सुनेगी, उनकी जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और समाधान की दिशा में हरसंभव कदम उठाएगी।
युवा हमारे राज्य की ताकत हैं और उनके सपनों को साकार करना हमारी जिम्मेदारी है।

