अभ्यास के लिए अन्य देशों की नौसेनाओं के पोत विशाखापत्तनम पहुंचे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

विशाखापत्तनम: द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास एमआईएलएएन-2022 के लिए विभिन्न मित्र देशों की नौसेनाओं के पोतों का बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम पहुंचना शुरू हो गया है।

एमआईएलएएन दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसमें से बंदरगाह चरण 26-28 फरवरी के बीच और समुद्री चरण एक से चार मार्च तक चलेगा।

यह एमआईएलएएन का 11वां संस्करण है जिसकी मेजबानी पहली बार विशाखापत्तनम द्वारा की जा रही है।

पूर्वी नौसेना कमान ने शुक्रवार को कहा, ‘‘प्रत्येक कार्यक्रम का उद्देश्य युद्धपोत पर हमारे ऑपरेटर, अनुरक्षकों, योजनाकारों और अन्य के कौशल को बढ़ाना है।

एमआईएलएएन-22 युवा अधिकारियों को पोत-संचालन और डैमेज कंट्रोल सिमुलेटर पर कौशल सीखने का एक मंच प्रदान करता है।’’

अमेरिका, फ्रांस, श्रीलंका, वियतनाम, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, म्यांमा, दक्षिण कोरिया से जहाज आ चुके हैं। अन्य रास्ते में हैं। एमआईएलएएन में 39 देशों की नौसेनाओं की भागीदारी होगी।

अंतररष्ट्रीय समुद्र पर एक सेमिनार 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी मुख्य अतिथि होंगे।

Share This Article