बिजनेस

SBI के ग्राहकों को झटका! बढ़ने वाली है EMI, खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से यदि आपने भी लोन (Loan) लिया है तो अब सतर्क हो जाएं।

क्योंकि बैंक की तरफ से बड़ी खबर आ रही है। SBI की तरफ से बेंचमार्क प्राइम लैंडिंग रेट (BPLR) में 70 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है।

इस बदलाव के बाद SBI से लोन लेने वालों की EMI में बढ़ोतरी हो जाएगी। इससे पहले आरबीआई (RBI) ने रेपो रेट में 1.40 प्रत‍िशत का इजाफा क‍िया है। यह बदलाव तीन अलग-अलग बार में लागू क‍िया गया है।

बेंचमार्क प्राइम लैंडिंग रेट में 70 बेस‍िस प्‍वाइंट का इजाफा RBI की तरफ से रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद सरकारी और प्राइवेट के बैंक लैंडिंग रेट्स में बदलाव कर रहे हैं।

इससे बैंक के कर्ज का पुर्नभुगतान महंगा हो रहा है। हालांकि बैंकों की तरफ से फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर भी ब्याज दरें बढ़ाई जा रही हैं।

70 बेस‍िस प्‍वाइंट के इजाफे के बाद एसबीआई (SBI) के BPLR बेस्ड लोन की ब्याज दर बढ़कर 13.45 प्रत‍िशत हो गई है।

नई दरें 15 स‍ितंबर से लागू की गईं

बेंचमार्क प्राइम लैंडिंग रेट से लिंक्ड लोन की रीपेमेंट करना अब पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा, क्योंकि बढ़ोतरी से पहले बीपीएलआर (BPLR) की दर 12.75 फीसदी थी।

इससे पहले इस दर में जून महीने में बदलाव किया गया था। बेंचमार्क प्राइम लैंडिंग रेट की ब्याज दरों में बदलाव कर नई दरें आज से ही लागू कर दी गई हैं।

SBI की तरफ से वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी गई है। बैंक ने बेस रेट में भी 70 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इसके बाद बेस रेट बढ़कर 8.7 प्रत‍िशत हो गया है। बेस रेट पर लागू नई दरों को 15 सितंबर से लागू कर द‍िया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker