अमेरिका में मिशिगन राज्य के सागिनॉ में गोलीबारी, 2 की मौत, 15 घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: अमेरिका में मिशिगन राज्य के सागिनॉ में स्ट्रीट पार्टी (Street Party in Saginaw) के दौरान हुई गोलीबारी (Crossfire) में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 15 अन्य घायल हो गए। सागिनॉ पुलिस ने यह जानकारी दी।

सागिनॉ पुलिस (Saginaw Police) का कहना है कि शुरुआती जांच के मुताबिक पार्टी में शामिल लोगों के बीच पहले झगड़ा हुआ। इस दौरान गोलीबारी की गई।

सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया

गोलीबारी में कम से कम पांच अलग-अलग कैलिबर के हथियारों (Weapons) का इस्तेमाल किया गया। गोलीबारी में 19 वर्षीय युवक और एक 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Share This Article