रांची में वेब सीरीज ‘लव लेन’ की शूटिंग शुरू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची में वेब सीरीज ‘लव लेन’ (love lane) की शूटिंग शुरू हो गयी है। इस वेब सीरीज के निर्माता आकर्ष सिन्हा और निर्देशक निमेष निर्मल हैं।

आकर्ष सिन्हा ने बताया कि यह वेब सीरीज भी यू-ट्यूब चैनल (Youtube channel) पर प्रदर्शित होगी। यह कहानी छह दोस्तों और उनके बीच पनपते नये रिश्तों की है।

शहर रांची से लगाव को दर्शाया जाएगा

फिल्म में प्यार की चुनौतियां, पढ़ाई, काम की चिंता और अपने शहर रांची (Ranchi) से लगाव को दर्शाया जाएगा।

इस वेब सीरीज (web series) में रांची के कई कलाकार नजर आएंगे, जिनमें आकर्ष सिन्हा, छाया छेत्री, मौली मुखर्जी, रित्विक राज व रितिक मुख्य भूमिका में होंगे।

Share This Article