चाईबासा पुलिस बल में कर्मियों की दूर की जाएगी कमी, DGP ने कोल्हान DIG को..

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa Police Force: नक्सली समस्या को पूरे झारखंड से खत्म करने के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता (DGP Anurag Gupta) कटिबद्ध हैं। सारंडा इलाके में भाकपा माओवादियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई जारी है।

सरायकेला व खूंटी से सटे इलाकों में PLFI के खात्मे पर जोरदार अभियान शुरू किया गया है। हाल ही में चाईबासा में नक्सल अभियान की समीक्षा DGP अनुराग गुप्ता ने की।

बनाई जा रही कर्मियों की सूची

समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी है कि चाईबासा जिला बल में पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की कमी है। इसे लेकर DGP ने DIG कोल्हान मनोज रत्न चोथे को आदेश दिया है कि वह आसपास के जिलों जमशेदपुर, सरायकेला में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों को चाईबासा में प्रतिनियुक्त करें।

पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) के समक्ष यह बात भी सामने आयी है कि कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी लगातार कोल्हान के जमशेदपुर व सरायकेला जिलों में कार्यरत रहे हैं, लेकिन चाईबासा में उनकी प्रतिनियुक्ति नहीं रही।

पूर्व में इन जिलों में कार्यरत पुलिसकर्मियों की भी सूची बनायी जा रही है, इनको भी चाईबासा में प्रतिनिुयक्त किया जाएगा। जिले में 7-8 वर्षों से एक ही ऑफिस में जमे पुलिसकर्मियों, गोपनीय रीडरों को भी पूरे जोनल में बदलने की तैयारी है।

Share This Article