जुलाई में होने वाली थी शादी, मंगेतर से आखरी बार बात कर युवती ने लगाई फांसी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suicide : सिमडेगा (Simdega) के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के रैसिया पंचायत स्थित श्री कोंडेकेरा गांव निवासी 24 वर्षीय युवती ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide ) कर ली।

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार जयलाल प्रसाद की बेटी बिंदिया कुमारी रविवार की सुबह अपने भाईयों के साथ घर में टीवी देख रही थी। TV देखने के क्रम में ही अचानक वह उठकर कहीं चली गई।

काफी देर के बाद भी जब बिंदिया वापस नहीं लौटी तो भाईयों एवं घर वालों ने खोजबीन शुरु की। इसी क्रम में बिंदिया का शव (Dead Body) घर के छत में ही फांसी के फंदे पर झुलता मिला।

घर वालो ने तुरंत बिंदिया को फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक बिंदिया की मौत हो चुकी थी। वहीं घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए Sadar Hospital भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि बिंदिया की शादी पलामू जिले में तय हो चुकी थी और जुलाई माह में शादी की तिथि भी निर्धारित हो चुकी थी।

घर वालों के अनुसार फांसी लगाने से पूर्व बिंदिया ने फोन पर अपने मंगेतर से बातचीत भी की थी। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article