
बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली और निर्माता महावीर जैन अपनी आगामी फिल्म ‘साइड हीरोज’ के जरिए एक नए चेहरे को इंडस्ट्री में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म दोस्ती पर आधारित है और इसकी घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच खास उत्साह बना हुआ है।
कई ऑडिशन के बाद हुआ चयन
सूत्रों के अनुसार, फिल्म की टीम ने लीड रोल के लिए कई नई अभिनेत्रियों के ऑडिशन लिए। लंबी चयन प्रक्रिया के बाद एक नई अभिनेत्री को इस अहम भूमिका के लिए चुना गया है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक उनकी पहचान का खुलासा नहीं किया है और सही समय पर आधिकारिक घोषणा करने की योजना बना रहे हैं।
इंडस्ट्री में बढ़ी चर्चा
इम्तियाज अली की फिल्मों को नए कलाकारों के लिए बेहतरीन लॉन्चपैड माना जाता है। ऐसे में यह खबर बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह नई अभिनेत्री कौन है, जिसे इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में मौका मिला है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म
फिल्म ‘साइड हीरोज’ में अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और वरुण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। तीनों कलाकार अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में दर्शकों को इस दोस्ती पर आधारित फिल्म से मनोरंजन और भावनाओं का अनूठा मिश्रण देखने की उम्मीद है।

