सीमेंस का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत घटकर 343 करोड़ रुपये

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : सीमेंस लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत से अधिक घटकर 343 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने लाभ में गिरावट की वजह जिंस कीमतों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव तथा कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी को बताया है। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 422 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 4,714 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 4,108 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि जिंस कीमतों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव तथा कच्चे माल की लागत बढ़ने से उसकी लाभप्रदता प्रभावित हुई।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।