सिंदरी में जल संकट पर हर्ल गेट पर ग्रामीणों का धरना, विधायक चंद्रदेव महतो ने दिया समर्थन

सिंदरी में जल संकट को लेकर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन जारी, विधायक चंद्रदेव महतो ने हर्ल प्रबंधन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सिंदरी क्षेत्र में बढ़ते जल संकट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर हर्ल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट गेट पर भाकपा माले वार्ड 54 कमेटी और ग्रामीणों की ओर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, जो शनिवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है।

धरना स्थल पर पहुंचे विधायक चंद्रदेव महतो ने प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन देते हुए हर्ल प्रबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा करने में पूरी तरह विफल रहा है। भीषण गर्मी में लोगों का पानी के लिए तरसना बेहद चिंताजनक है। विधायक ने प्रबंधन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर हर्ल गेट पर चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाकपा माले कार्यकर्ता शामिल हैं, जो जल संकट को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। इस आंदोलन ने सिंदरी क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर प्रशासन और प्रबंधन पर दबाव बढ़ा दिया है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।