Homeझारखंडचंपाई सोरेन नाममात्र के मुख्यमंत्री, कल्पना सोरेन को अधिक महत्व, सीता सोरेन...

चंपाई सोरेन नाममात्र के मुख्यमंत्री, कल्पना सोरेन को अधिक महत्व, सीता सोरेन ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sita Soren on CM Champai Soren : दुमका लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी सीता सोरेन (Sita Soren) ने फिर पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren की पत्नी Kalpana Soren को निशाने पर लिया है।

उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया X पर मुख्यमंत्री के लिए भी चिंता जाहिर की है। साथ ही JMM में उपेक्षा किए जाने का आरोप भी दोहराया।

सीता सोरेन ने कहा कि Champai Soren को नाममात्र का मुख्यमंत्री बनाकर रखा गया है। उनकी बजाय कल्पना सोरेन को अधिक महत्व है। कल्पना का JMM पार्टी में भी कोई पद या स्थान नहीं है। बावजूद इसके उनको मुख्यमंत्री से बड़ा प्रोजेक्ट किया जा रहा है और वही सुपर CM के तौर पर फैसले ले रही हैं।

दुर्गा सोरेन ने खून से सींच कर पार्टी की नींव को किया मजबूत

सीता ने कहा कि जिस पार्टी की नींव को उनके पति दुर्गा सोरेन ने खून से सींचकर मजबूत किया, जिस झारखंड के विकास और उत्थान के लिए उन्होंने जान तक न्योछावर कर दी, उस पार्टी में उन्हें मिलने वाले अधिकारों के नाम पर सिर्फ और सिर्फ सांत्वना तथा चुप रहने की हिदायत दी गई।

इतना ही नहीं 14 साल एक पार्टी में समर्पित भाव से रहने के बाद भी पहले तो जनता के बीच जाने और काम करने से रोका गया फिर हमें खतरा मानकर आगे बढ़ने से रोकने के लिए अनेकों षड्यंत्र रचे गए।

उल्लेखनीय है कि सीता सोरेन जामा से JMM की विधायक रह चुकी हैं। वे शिबू सोरेन परिवार की बहू हैं। परिवार और पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाकर उन्होंने JMM को अलविदा कह BJP का दामन थाम लिया था।

अभी हाल ही में वे JMM के अध्यक्ष और ससुर Shibu Soren से मिली थीं। तब उन्होंने कहा था कि परिवार को कोई छोड़ नहीं सकता। इसके बाद उनकी घर वापसी के कयास लगाए जाने लगे थे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...