HomeUncategorizedपटियाला हिंसा के मास्टरमांइड बरजिंदर सिंह परवाना समेत छह गिरफ्तार

पटियाला हिंसा के मास्टरमांइड बरजिंदर सिंह परवाना समेत छह गिरफ्तार

Published on

spot_img

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने पटियाला हिंसा के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

परवाना, दमदमी टकसाल के राजपुरा विंग का अध्यक्ष है। परवाना को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है।

पटियाला रेंज के आई एमएस छीना ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पटियाला में हुई हिंसा के दौरान सिख गरमपंथियों को बरजिंदर सिंह परवाना तथा हिंदू गरमपंथियों को हरीश सिंगला ने लीड किया था।

पुलिस दोनों आरोपितों और उनके मुख्य सहयोगियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

छीना ने बताया कि सिंगला के साथी शिवसेना बाल ठाकरे के जिला प्रधान शंकर भारद्वाज के अलावा हिंदू नेता अश्वनी कुमार उर्फ गग्गी पंडित निवासी बहादुरगढ़ पटियाला के अलावा शिव देव निवासी गांव बाल सिकंदर जिला फतेहगढ़ साहिब, दविंदर सिंह निवासी जींद हरियाणा राजिंदर सिंह निवासी समाना पटियाला को गिरफ्तार कर लिया है।

पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा कि शुक्रवार को निकाली गई दोनों रैलियों की जिला प्रशासन की तरफ से मंजूरी नहीं ली गई थी, इनके आवेदन को प्रशासन ने खारिज कर दिया था।

खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने के लिए हरीश सिंगला ने जिला प्रशासन से मंजूरी मांगी थी, वहीं दूसरे गुट ने भी खालिस्तान के हक मार्च निकालने के लिए मंजूरी मांगी थी।

हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना कई मामलों में वांछित है। उस पर चार केस दर्ज हैं।

राजपुरा के गुरु गोबिंद सिंह नगर का रहने वाला परवाना ही भीड़ को काली माता मंदिर के बाहर इकट्ठा करने व उसे भड़काने का आरोपित है।

आईजी छीना ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए कुल बीस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें लगातार छापे मार रही हैं।

spot_img

Latest articles

इस बार कड़ाके की ठंड! La Nina लाएगा सर्दी का सितम, IMD और Skymet ने दी चेतावनी

This time it will be very cold!: देश में इस साल ठंड का कहर...

हजारीबाग में नक्सल अभियान में बड़ी सफलता! 1 करोड़ इनामी सहदेव सोरेन समेत 3 नक्सली ढेर

Big success in Naxal operation in Hazaribagh!: झारखंड के हजारीबाग जिले में चल रहे...

झारखंड के Ex-IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand News: झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी अमित खरे को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

तिरुपति सम्मेलन में कल्पना सोरेन ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

Jharkhand News: आंध्र प्रदेश के पवित्र तीर्थ तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय...

खबरें और भी हैं...