बिहार के बक्सर से गौवंश की तस्करी कर लाया जा रहा था झारखंड, दो तस्कर गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा गिरिडीह: गौवंश की तस्करी करने वाले दो आरोपी को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने 24 गौवंशों के साथ पकड़ा।

बताया जाता है कि शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर शहर से एक मालवाहक वाहन में 24 गौवंशों को कुरैशी मुहल्ला पहुंचाया जा रहा था।

इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना के एसआई कुजूर ने टाईगर जवानों के साथ जब्त किया।

जबकि दो तस्करों को भी दबोचा है। गिरफ्तार तस्करों में बुढ़ियाखाद के पहाड़ीडीह निवासी मो. इशाक और चैताडीह निवासी फरहान अंसारी शामिल है।

दोनों तस्कर बिहार के बक्सर से 24 गौवंशों को गिरिडीह ला रहे थे।

इन तस्करों को कुरैशी मुहल्ला के एक बड़े गौमांस कारोबारी के इशारे पर गौवंशों को पहुंचाना था।

लेकिन वक्त पर नगर थाना पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस सूचना के आधार पर शहर के एक स्थान पर अहले सुबह तीन बजे छापेमारी कर गौवंशों से लदे मालवाहक वाहन को दबोचने के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।

हालांकि एक तस्कर फरार होने में सफल रहा। लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों तस्करों ने पूछताछ में कई बातों को कबूला है।

लिहाजा, पुलिस दोनों आरोपी के खिलाफ गौवंश तस्करी का केस दर्ज कर जेल भेज चुकी है। जबकि जब्त गौवंशो को पचंबा गौशाला समिति को सौंपा गया।

Share This Article