दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बने गांगुली

सौरव गांगुली को आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह हेमांग बदानी की जगह टीम की कोचिंग जिम्मेदारी संभएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच होंगे। वह हेमांग बदानी की जगह लेंगे। गांगुली पहले टीमालेंगे और नई रणनीति बनाएंगे।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 2027 सत्र के लिये दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच बनाया गया जो हेमांग बदानी की जगह लेंगे । गांगुली 2019 में दिल्ली टीम के सलाहकार बने थे । वह फ्रेंचाइजी की पुरूष और महिला टीम के क्रिकेट निदेशक समेत कई पदों पर रह चुके हैं । वह दिल्ली कैपिटल्स की एसए20 टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स में भी पिछले सत्र में मुख्य कोच थे ।

गांगुली ने टीम द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ आईपीएल में मुख्य कोच की भूमिका संभालने को लेकर उत्साहित हूं । दिल्ली कैपिटल्स टीम मेरे दिल के करीब है और इतने सालों में उसके साथ करीबी रिश्ता रहा है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘मैने टीम के मालिकों, प्रबंधन, सहयोगी स्टार और खिलाड़ियों के साथ करीब से काम किया है । हमारे पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और अतीत में हमने अच्छी क्रिकेट खेली है ।’’ दिल्ली टीम आईपीएल के पिछले सत्र में छठे स्थान पर रही थी । दिल्ली कैपिटल्स जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के संयुक्त मालिकाना हक वाली टीम है । दोनों ग्रुप बारी बारी से प्रबंधन की जिम्मेदारी लेते हैं और जीएमआर की बारी 2026 में खत्म हो गई ।

गांगुली अब बदानी की जगह लेंगे जिनके कोच रहते पिछले दो सत्र में दिल्ली प्लेआफ में नहीं पहुंच सकी । दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और सह मालिक और जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के संस्थापक पार्थ जिंदल ने कहा ,‘‘ दादा दिल्ली कैपिटल्स परिवार का हमेशा से अभिन्न अंग रहे हैं । मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि भारत के महानतम कप्तानों और प्रशासकों में से एक सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच होंगे ।’’ पूर्व कप्तान ऋषभ पंत भी दिल्ली टीम में लौट आये हैं जिनकी जगह कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जाइंट्स में चले गए हैं । दोनों टीमों के बीच आपसी करार के तहत यह आदान प्रदान किया गया ।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।