दक्षिण दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत लगभग 20 ‘अनाधिकृत’ मकान, फार्महाउस ढहाए गए

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र स्थित सतबारी गौशाला मार्ग पर अधिकारियों ने सोमवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, जिलाधिकारी (दक्षिण) के आदेश पर क्षेत्र में स्थित लगभग 20 मकानों और कुछ फार्महाउस सहित कई ‘अनाधिकृत’ निर्माणों को बुलडोजर से तोड़ा गया।

उन्होंने बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ा करने के काम के लिए इस रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से यह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया है।
हालांकि, इस कार्रवाई में कितनी जमीन खाली कराई गई और प्रभावित संपत्ति मालिकों को पहले नोटिस दिए गए थे या नहीं, इस बारे में तुरंत विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।