हटिया से चलने वाली इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन, देखें शेड्यूल

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी जरूरी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में हटिया से चलने वाली 2 ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/07/2026 एवं 03/07/2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे विलंब से खड़गपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 18036 हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 01/07/2026 एवं 04/07/2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।