साउथ सुपरस्टार प्रभास का फेसबुक पेज हुआ हैक

वह अपनी पर्सनल लाइफ की कोई भी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर नहीं आते हैं, इसी बीच प्रभास एक नई बात को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: तेलुगु सुपरस्टार प्रभास (Telugu Superstar Prabhas) बहुत लोकप्रिय हैं। प्रभास के भारत और विदेशों में ढेर सारे प्रशंसक हैं। प्रभास सोशल मीडिया (Social Media) पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं।

वह अपनी पर्सनल लाइफ की कोई भी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर नहीं आते हैं। इसी बीच प्रभास एक नई बात को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रभास का फेसबुक पेज हैक (Facebook Page Hack) हो गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रभास ने दी है।

प्रभास ने ट्विटर पर जानकारी दी कि फेसबुक पेज हैक हो गया

गुरुवार 27 जुलाई की रात प्रभास का फेसबुक पेज हैक (Facebook Page Hack) हो गया। हैकर्स ने उनके फेसबुक से दो वायरल वीडियो ‘अनलकी ह्यूमन’ और ‘बॉल फेल्स अराउंड द वर्ल्ड’ शेयर किए थे।

घटना के बाद प्रभास ने Twitter पर जानकारी दी कि फेसबुक पेज हैक हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम समस्या का समाधान कर रही है।

साउथ सुपरस्टार प्रभास का फेसबुक पेज हुआ हैक-Facebook page of South Superstar Prabhas hacked

यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी

प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो आदिपुरुष की असफलता के बाद अब प्रभास एक्शन-थ्रिलर फिल्म सालार पार्ट1: सीजफायर (Part 1: Ceasefire) में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है।

फैंस कयास लगा रहे हैं कि ‘सालार’ ‘केजीएफ यूनिवर्स’ का हिस्सा है। फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं।

यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। साथ ही वह जल्द ही ‘प्रोजेक्ट के’ यानी ‘कल्कि 2898’ में नजर आएंगे। इसमें अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण (Amitabh Bachchan and Deepika Padukone) मुख्य भूमिका में हैं।

Share This Article