भारत में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ की धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन 72 करोड़ रुपये की कमाई

‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन 72.44 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की। टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया स्टारर फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Box Office Collection : हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने भारत में शानदार शुरुआत की है। टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया स्टारर इस फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन करीब 72.44 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। इसमें अंग्रेज़ी संस्करण से 32.25 करोड़ रुपये, जबकि हिंदी डब संस्करण से 22 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

spider-man-brand-new-day-india-box-office-day-1-collection-72-crore

निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन की यह फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ की घटनाओं के चार साल बाद की कहानी दिखाती है। इसमें पीटर पार्कर एक ऐसी दुनिया में स्पाइडर-मैन के रूप में नई चुनौतियों का सामना करता है, जहाँ कोई उसे पहचानता नहीं है।

spider-man-brand-new-day-india-box-office-day-1-collection-72-crore

फिल्म में टॉम हॉलैंड, ज़ेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ़ालो और सेडी सिंक प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। भारत में शानदार ओपनिंग के बाद अब फिल्म के वैश्विक बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी सभी की नज़रें टिकी हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।