T-20 रैंकिंग : विराट चौथे और राहुल छठे स्थान पर

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली और स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजी सूची में क्रमश: चौथे और छठवें स्थान पर कायम हैं। गेंदबाजी सूची में कोई भारतीय शीर्ष 10 में शामिल नहीं है।

डेविड मलान शीर्ष पर

इंग्लैंड के डेविड मलान बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहे हैं। शीर्ष सात बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि वेस्टइंडीज के एविन लुइस एक स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर हैं।

शम्सी शीर्ष गेंदबाज

गेंदबाजों की सूची में तबरेज शम्सी शीर्ष पर कायम हैं जबकि उनके बाद वानिंदु हसारंगा और राशिद खान का नंबर आता है। सूची में भारत के भुवनेश्वर कुमार 12वें स्थान पर हैं।

चोटिल ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर 18वें स्थान के साथ शीर्ष 20 में शामिल एक अन्य भारतीय गेंदबाज हैं।

युज्वेंद्रा चाहल एकमात्र गेंदबाज हैं जो रैंकिंग में सुधार से 25वें स्थान पर हैं। सूची में नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने 91वें स्थान के साथ शीर्ष 100 में जगह बनाने में सफल रहे।

Share This Article