
शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अमेरिका ने दी मानद डी.लिट. की उपाधि
लातेहार : महुआडांड़ प्रखंड स्थित संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम. के. जोस को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अमेरिका द्वारा मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी.लिट.) की उपाधि से सम्मानित किया गया है।विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र के अनुसार डॉ. एम. के. जोश को शिक्षा के प्रचार-प्रसार तथा न्यायपूर्ण एवं समतामूलक समाज की स्थापना में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान डॉ. एस. राधाकृष्णन टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, इंडिया की अनुशंसा पर दिया गया है।डॉ. एम. के. जोसेफ को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने पर महुआडांड़ सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।आईक्यूएसी सदस्य तनवीर अहमद ने बधाई देते हुए कहा यह सम्मान न केवल डॉ. जोसेफ के व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि संत जेवियर्स कॉलेज, महुआडांड़ और पूरे क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है।शिक्षकों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। लोगों ने इसे उनके वर्षों के समर्पण, सामाजिक सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान का सम्मान बताया।

