
एसडीओ-बीडीओ के मार्गदर्शन में मुखिया-सचिव के नेतृत्व में चला विशेष अभियान
लातेहार : महुआडांड़ एसडीओ सुलेमान मुंडरी और बीडीओ संतोष बैठा के मार्गदर्शन में महुआडांड़ प्रखंड के परहाटोली पंचायत भवन में गुरुवार को SIR विशेष कार्यक्रम पूरी ऊर्जा के साथ संचालित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया रीता खलखो और पंचायत सचिव मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से की पंचायत प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि एक भी पात्र नागरिक इस अभियान से वंचित न रहे।
दिन-रात जुटे सभी कर्मी
SIR कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत वीएलई, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, स्कूल शिक्षक और स्वयंसेवक दिन-रात मैदान में डटे हुए हैं। सभी कर्मी घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं, दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और लोगों को प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं।पंचायत भवन में सुबह से ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंचीं और अपने दस्तावेज जमा किए। प्रशासनिक टीम ने कतारबद्ध तरीके से सभी का काम निपटाया।
जनप्रतिनिधियों ने की अपील
पंचायत मुखिया रीता खलखो ने कहा जिला प्रशासन के निर्देश पर हम लोग SIR को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं। हमारा प्रयास है कि परहाटोली पंचायत का कोई भी परिवार छूटे नहीं। वीएलई दीदी, सेविका, शिक्षक और स्वयंसेवक लगातार मेहनत कर रहे हैं। मैं सभी ग्रामीणों से अपील करती हूं कि वे समय पर आकर अपना सत्यापन जरूर करा लें। पंचायत सचिव मनोज कुमार ने बताया कि महुआडांड़ एसडीओ और बीडीओ के मार्गदर्शन में पंचायत भवन में प्रतिदिन विशेष कैंप लगाया जा रहा है। ऑन द स्पॉट फॉर्म जमा और त्रुटि सुधार किया जा रहा है। ग्रामीणों में इसको लेकर काफी जागरूकता है। हमारा लक्ष्य तय तिथि से पहले सभी का काम पूरा करना है।”_
एसआइआर का मकसद
प्रशासन के अनुसार SIR – Special Intensive Revision का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी, त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है। इसमें नए नाम जोड़ना, मृत और स्थानांतरित लोगों का नाम हटाना और गलतियों का सुधार शामिल है।कार्यक्रम में पंचायत के ग्राम प्रधान,वार्ड सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी भी उपस्थित रहे और ग्रामीणों को जागरूक करने में सहयोग किया।

