झारखंड के मंत्री सुदिव्य सोनू का आखिरी संदेश- हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए…

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। उनके आखिरी सोशल मीडिया संदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाओं के साथ धर्म, कर्तव्य और सत्य का संदेश था।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। सुदिव्य कुमार सोनू 56 वर्ष के थे। वो झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के गिरिडीह से विधायक थे।

राजनीतिक जीवन में सुदिव्य कुमार जितने जमीनी स्तर पर एक्टिव करते थे, उतने ही सोशल मीडया पर। निधन से दो तीन दिन पहले तक मंत्री सुदिव्य सोनू ने हर मौके पर पोस्ट कर अपना संदेश दिया था। आइए जानते हैं सुदिव्य कुमार सोनू का आखिरी संदेश…

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया था सुदिव्य सोनू ने आखिरी पोस्ट

झारखंड के मंत्री सुदिव्य सोनू ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पोस्ट किया था। यही उनका एक्स (ट्विटर) पर आखिरी पोस्ट है। इस पोस्ट में सुदिव्य सोनू ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी थीं।

पोस्ट में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली सीख का उल्लेख करते हुए धर्म, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलते हुए समाज के कल्याण के लिए कर्म करने की प्रेरणा दी थी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।