रांची में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के बुद्ध बिहार कॉलोनी के पास एक मकान में डीपीएस स्कूल के दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार दोपहर की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त राजीव झा के पुत्र उमेश चंद्र झा के रूप में की गई है।

उमेश चंद्र झा ने कमरे में पंखे की कुंडी से चादर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Dr Payal suicide case: Three accused doctors seek fair investigation

कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।

उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है।

मृतक के पिता राजीव झा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोपहर में मृतक की मां नीतू देवी उसे उठाने रूम में गई तो देखा उसका शरीर चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था।

परिजन भी आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

Share This Article