सुदेश महतो ने दी ईद की शुभकामनाएं

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने शनिवार को समस्त झारखंड वासियों (Jharkhand People) को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में रोजेदारों की ओर से की गई इबादतों से प्रदेश में शांति, उन्नति एवं समृद्धि आएगी। सभी को Eid की दिली मुबारकबाद।

एक-दूसरे की तरक्की के लिए हाथ से हाथ मिला कर चलेंगे: महतो

महतो ने कहा कि ईद (EId) का पावन पर्व हमें प्रेम, शांति, एकता, परस्पर सद्भाव एवं उदारता का संदेश देता है। इस मौके पर हमें यह संकल्प लेना है कि हम एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हुए मानव जाति (Mankind) के विकास के लिए तथा एक-दूसरे की तरक्की के लिए हाथ से हाथ मिला कर चलेंगे।

Share This Article