भुवनेश्वर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देशभर में राजनीतिक अशांति फैलाने के लिए झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

भाजपा सांसद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनके सहयोगी उन ताकतों की ‘‘अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा हैं, जो दुनियाभर में उथल-पुथल और अनिश्चितता के बीच भारत की तरक्की को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं’’।



