


रांची : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ रविवार को दोपहर तीन बजे गिरिडीह के उसरी नदी के किनारे हरसिंहरायडीह शमशान घाट में होगा। उनका निधन रविवार को गिरिडीह के ही मर्सी अस्पताल में हुआ था। उनके निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक मनाया जायेगा।





रविवार और सोमवार को दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। यही नहीं, राज्य सरकार के सभी कार्यालय सोमवार को बंद रहेंगे।
