निरंतर बढ़ रहा है भाजपा का जनाधार : संजय सेठ

रांची में सामाजिक कार्यकर्ता और फिटनेस एक्सपर्ट सुमित दुबे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। संजय सेठ ने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • सैकड़ों समर्थकों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और फिटनेस एक्सपर्ट सुमित दुबे भाजपा में शामिल

रांची : भाजपा रांची महानगर जिला की ओर से तुपुदाना स्थित औरेलिया बैंक्वेट हॉल में आयोजित भव्य सदस्यता ग्रहण और मिलन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हटिया–तुपुदाना क्षेत्र के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और फिटनेस एक्सपर्ट सुमित दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी श्वेता दुबे ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सुमित दुबे और नवसदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।

श्री सुमित दुबे ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, सेवा भाव एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करेंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।