‘हर घर तिरंगा’ अभियान: दिल्ली सरकार स्वयं सहायता समूहों से खरीदेगी दो लाख तिरंगे

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत वितरण के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से लगभग दो लाख तिरंगे खरीदेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के तहत दिल्ली में 15 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के स्वयं सहायता समूहों को इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।

गुप्ता ने कहा कि राज्य शहरी आजीविका मिशन की ओर से चिह्नित पात्र स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभगत दो लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार समाज के हर वर्ग की भागीदारी से इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण के अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से जुड़ी गरिमा, सम्मान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बने।
बयान में बताया गया कि सरकार ऑनलाइन मंचों से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीदेगी ताकि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान दिल्ली के हर घर तक पहुंच सके।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।