जेल में मेरे पति को मारने की साजिश, सुनीता केजरीवाल ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ulgulan Nyay Maharally: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने रविवार को रांची में इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि उनके पति को जेल में मारने की साजिश की जा रही है। वह शुगर के मरीज हैं, लेकिन उन्हें इंसुलिन लेने से रोका जा रहा है।

Sunita Kejriwal ने कहा कि लोग कहते हैं, राजनीति बुरी चीज है। यह वाकई बुरी चीज है। शर्मनाक बात है कि जेल में मेरे पति अरविंद केजरीवाल के खाने और उनके एक-एक निवाले पर कैमरा लगा दिया गया है।

उन्होंने लोगों से सवालिया लहजे में पूछा कि आखिर अरविंद केजरीवाल और Hemant Soren का कसूर क्या है? इन्हें छल-कपट से जेल में डाला गया है। इन्हें किसी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया, इनका कसूर साबित नहीं हुआ, लेकिन महज जांच के नाम पर इन्हें जेल भेज दिया गया।

उन्होंने लोगों से तानाशाही ताकतों की साजिश का जवाब देने की अपील की। उन्होंने नारा लगाया, “जेल का ताला टूटेगा, Arvind Kejriwal छूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा।”

Share This Article