दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर फैंस ने ताजा की कई यादें, बहन ने…

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर फैंस और अन्य कलाकार Social Media के जरिए उनकी यादें शेयर कर रहे हैं।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sushant Singh Rajput Birthday: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर फैंस और अन्य कलाकार Social Media के जरिए उनकी यादें शेयर कर रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक Video शेयर कर उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

सुशांत की बहन श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हमेशा सुशांत की यादें शेयर करती रहती हूं। कुछ दिन पहले उन्होंने सुशांत की EX Girlfriend अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद आज उन्होंने अपने भाई के जन्मदिन के मौके पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

श्वेता ने सुशांत का एक Video शेयर करते हुए लिखा, “मेरे गोल्डन भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। बेशक मुझे तुमसे प्यार है। मुझे आशा है कि आप लाखों लोगों के दिलों में हैं और आप उन्हें कुछ करने और बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

आपकी विरासत जारी रहे। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती हूं, आप सदैव चमकते रहें और हमारा मार्गदर्शन करते रहें।”

श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) की पोस्ट पर सुशांत के फैंस के साथ-साथ कुछ एक्टर्स ने भी रिएक्शन दिया है। हर कोई सुशांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है।

सुशांत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार में हुआ। उन्होंने सीरियल किस देश में है मेरा दिल से एक्टिंग डेब्यू किया था, लेकिन वह सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से पॉपुलर हुए। इसके बाद सुशांत ने Bollywood में डेब्यू किया और उन्होंने Bollywood को कई हिट फिल्में दीं।

14 जून, 2020 को उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। भले ही आज सुशांत हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा याद रहेंगी।

Share This Article