ISIS से जुड़ा संदिग्ध आतंकी उमर रांची के NIA कोर्ट में पेश, पकड़ा गया था…

जुलाई में NIE ने फैजान नाम के युवक को लोहरदगा से गिरफ्तार किया था। AMU में पढ़ाई के दौरान फैजान ISIS आतंकियों के कॉन्टैक्ट (Contact) में आया था।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) स्थित नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) के स्पेशल कोर्ट (special court) में शनिवार को मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से गिरफ्तार ISIS के झारखंड मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध आतंकी राहुल सेन उर्फ उमर को पेश किया गया। NIA अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

14 सितंबर को NIA की हुई थी छापेमारी

उल्लेखनीय है कि झारखंड में आतंकी संगठन ISIS के मॉड्यूल को लेकर NIA  ने गुरुवार को कई राज्यों के नौ ठिकानों पर छापेमारी की थी।

छापेमारी के दौरान NIA ने मध्यप्रदेश के रतलाम से एक संदिग्ध राहुल सेन उर्फ उमर को गिरफ्तारी किया था। उसके पास से लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन सहित ISIS से जुड़े दस्तावेज मिले थे।

आतंक फैलाने का था उद्देश्य

झारखंड में आतंक फैलाने के उद्देश्य से इस मॉड्यूल (Module) को बनाया गया था। इस मामले में लोहरदगा से पूर्व में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के छात्र की गिरफ्तारी हुई थी।

जुलाई में NIE ने फैजान नाम के युवक को लोहरदगा से गिरफ्तार किया था। AMU में पढ़ाई के दौरान फैजान ISIS आतंकियों के कॉन्टैक्ट (Contact) में आया था।

Share This Article