Homeझारखंडगुमला में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी का चापड़...

गुमला में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी का चापड़ से काट डाला…

Published on

spot_img

गुमला: चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार टांड के समीप बुधवार देर रात अवैध संबंध (Illicit Relation) के शक में पति ने पत्नी की मुर्गा काटने वाले चापड़ से गला काटकर हत्या (Wife Murder) कर दी। पुलिस ने चैनपुर बस स्टैंड से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि पति-पत्नी का अक्सर विवाद होते रहता था। इसके कारण पत्नी काफी समय से अपने मायके रामपुर गांव में रह रही थी। बुधवार को दोनों की मुलाकात चैनपुर ब्लॉक (Chainpur Block) मोड़ में हुई।

पत्नी की गला काटकर हत्या कर फरार हो गया

इसके बाद पति अमित टोप्पो ने पत्नी मंजुला टोप्पो (Manjula Toppo) (मंजुला सिंह) को समझा-बुझाकर घर ले आया। इस बीच होटल में नाश्ता करने के दौरान दोनों में कहासुनी शुरू हो गयी।

रात 9:30 बजे अमित गुस्से पर काबू नहीं रख सका और घर में रखे मुर्गा काटने वाले चापड़ से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

आरोपित गुरुवार अहले सुबह बस में बैठकर भागने की फिराक में चैनपुर बस स्टैंड पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या (Murder) में प्रयुक्त चापड़ को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।

रात में दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई

अमित टोप्पो ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध (Illicit Relation) का शक उसे काफी दिनों से था, जिसके कारण वह उसके साथ नहीं रहती थी। उनके तीन बच्चे हैं।

दो बच्चे मां के साथ और एक बच्चा उसके साथ रहता था। रात में दोनों के बीच काफी कहासुनी (Verbal Fight) हुई, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दे दिया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...