टाटा मोटर्स एक सितंबर से वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की करेगी बढ़ोतरी

टाटा मोटर्स एक सितंबर से आईसीई और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने बढ़ती लागत और महंगाई को मुख्य वजह बताया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) एक सितंबर से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को बताया है।
वाहन विनिर्माता कंपनी टीएमपीवी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सभी खंडों के आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।

Share This Article