जमशेदपुर: टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बोनस समझौते पर सहमति बन गई है और कर्मचारियों के बीच कुल 315 करोड़ रुपये की बोनस राशि बांटी जाएगी। Annual Bonus के तहत Old Basic का 18.67% बोनस तय किया गया है। जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए कुल बोनस राशि 163.85 करोड़ रुपये बताई गई है।
वहीं, अधिकतम बोनस राशि 4.52 लाख रुपये तक बताई गई है। कर्मचारियों के खातों में बोनस की राशि 11 सितंबर को क्रेडिट होने की जानकारी दी गई है। लंबे समय से बोनस का इंतजार कर रहे टाटा स्टील कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए यह खबर राहत और खुशी लेकर आई है। 315 करोड़ रुपये के बोनस वितरण से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

