
तेजस्वी यादव ने टीएमसी उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
कोलकाता : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार अमित गुप्ता और जगदल विधानसभा क्षेत्र से TMC प्रत्याशी सोमनाथ श्याम के समर्थन में उत्साह, उमंग, उल्लास और उम्मीद के साथ रोड शो किया तथा चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।
इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि लोगों का अटूट प्यार, अखंड विश्वास और अपार जनसमर्थन प्रमाणित करता है कि बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और न्याय के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी को प्रचंड बहुमत के साथ चौथी बार आशीर्वाद देने का मन बना लिया है।

