टेलीविजन अभिनेत्री का कास्टिंग निर्देशक पर दुष्कर्म का आरोप, जांच जारी : मुंबई पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री ने एक कास्टिंग डायरेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने निर्देशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस ने कहा कि पहली सूचना रिपोर्ट 26 नवंबर को वसोर्वा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे संग दो साल से रिलेशनशिप में रहे हैं।

आरोपी ने शुरुआत में अभिनेत्री संग शादी करने का वादा किया था, मगर बाद में वह मुकर गया।

वर्सोवा के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राघवेंद्र ठाकुर ने आईएएनएस को बताया, अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड पर शादी के बहाने से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, जिसके साथ वह दो साल से रिश्ते में थीं।

हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज की है। छानबीन जारी है। गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।

Share This Article