जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, रेलवे पुलिसकर्मी शहीद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर :  जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को एक आतंकवादी हमले में एक रेलवे पुलिसकर्मी शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पुलवामा के काकापोरा इलाके में आतंकवादियों के हमले में रेलवे पुलिस के दो जवान घायल हो गए।

एक सूत्र ने कहा, दोनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक ने दम तोड़ दिया।

सूत्र ने कहा, खोजबीन के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Share This Article