रांची में यहां फांसी के फंदे पर झूलता मिला व्यवसायी का शव, दुर्गा पूजा समिति के थे अध्यक्ष

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के समाजसेवी, व्यवसायी व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले 40 वर्षीय अरविंद कुमार शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे।

धुर्वा थाना क्षेत्र के पटेल फील्ड निवासी अरविंद कुमार शर्मा की लाश सुबह उनके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गई। वह मूल रूप से बिहार के जमुई के रहने वाले थे और पिछले कई वर्षों से रांची में मुर्गा का व्यवसाय करते थे।

खाना खाकर रूम में गए सोने, सुबह मिली लाश

परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वो अपने रूम में जाकर सो गए।

सुबह जब उनके रूम में जाकर देखा गया तो वो फांसी के फंदे से झूल रहे थे। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

सूचना मिलते ही धुर्वा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दी है।

मोहल्ले की समस्याओं को दूर करने में रहते थे सक्रिय

अरविंद के साथ रांची में उनकी पत्नी और दो बच्चे रहते थे। वह व्यवसाय के साथ ही धार्मिक कार्यों से भी जुड़े हुए थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह औद्योगिक महानगर दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड के केंद्रीय अध्यक्ष भी थे। मोहल्ले की समस्याओं को दूर करने में भी वह अक्सर सक्रिय रहते थे।

क्या कहती है पुलिस

इस संबंध में धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती है।

मामले की जांच जारी है। जल्द ही आत्महत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ भी कहा जा सकता है।

Share This Article