सड़क दुर्घटना में घायल भगवान बिरसा मुंडा के वंशज की हालत नाज़ुक, CM ने दिए बेहतर इलाज के दिए निर्देश

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mangal MundaI Is In Critical condition: कार्यवाहक मुख्यमंत्री Hemant Soren ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा (Mangal MundaI) के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बताते चलें मंगल मुंडा सोमवार की रात खूंटी में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे।

तत्काल इलाज के लिए रिम्स कराया गया भर्ती

इस हादसे में मंगल मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए रांची के Rims में भर्ती कराया गया। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

उपायुक्त खूंटी लोकेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि सिविल सर्जन (Civil Surgeon) के नेतृत्व में एक विशेष स्वास्थ्य टीम का गठन किया गया है, जो मंगल मुंडा का इलाज रिम्स में सुनिश्चित कर रही है।

जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।

Share This Article