Latest Newsक्राइममुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के आप्त सचिव के माता-पिता की...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के आप्त सचिव के माता-पिता की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पलामू जिले के टाउन थाना क्षेत्र में कुंड मोहल्ला में एक दंपत्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के आप्त सचिव अरविंद कुमार के माता- पिता की हत्या कर दी गई है। हत्या उनके घर में घुसकर की गई है।

अरविंद कुमार के पिता रिटायर फौजी राजेश्वर चंद्रवंशी( 75) और उनकी मां शर्मिला देवी (70) की गला रेतकर की गई है।

हत्या की जानकारी लोगों और पुलिस को गुरूवार की सुबह मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के आप्त सचिव के माता-पिता की गला रेतकर हत्या

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात फौजी राजेश्वर व उनकी पत्नी रात का खाना खाकर घर में सो गए थे।

गुरुवार की सुबह जब गार्ड उनके घर पहुंचा तो दरवाजा दोनों तरफ से बंद था किसी तरह से झांक कर देखा तो देखा कि राजेश्वर और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। इसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों और पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात फौजी राजेश्वर व उनकी पत्नी रात का खाना खाकर घर में सो गए थे।

एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्लानिंग के तहत हत्या की गई है। हत्या को लूट में बदलने का प्रयास किया गया है।

आलमीरा को तोड़ा गया लेकिन घटना को अंजाम देने वाले का मकसद इनकी हत्या करना ही था। पुलिस को घटनास्थल से कोई भी हथियार नहीं मिला है। डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची हुई है। रांची से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...