Homeझारखंडझारखंड में न्यू ईयर के पहले दिन का खुशनुमा रहेगा मौसम, दो...

झारखंड में न्यू ईयर के पहले दिन का खुशनुमा रहेगा मौसम, दो से 5 जनवरी तक आकाश में छाये रहेंगे बादल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मौसम विज्ञान विभाग ने न्यू ईयर के पहले दिन यानी ‘एक जनवरी 2021 को’ मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद जतायी है।

केंद्रीय मौसम विभाग (एयरपोर्ट) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 31 दिसंबर 2020 और एक जनवरी 2021 की सुबह में कुहासा और दिन भर आकाश साफ रहेगा।

हालांकि, दो से पांच जनवरी को आकाश में बादल छाये रहेंगे। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

आनंद के अनुसार, अगले पांच दिनों में झारखंड में शीतलहरी नहीं चलेगी।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन ज्यादा ठंड का प्रकोप नहीं रहेगा। रांची में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान बुधवार को पांच डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अन्य सालों की अपेक्षा ठंड कम

वर्ष 2018 में 30 दिसंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस था। जबकि, वर्ष 2014 में 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान सबसे कम चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बोकारो का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तथा चाईबासा का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...