रांची के त्रिलोकी नाथ मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर चोर ले उड़े पैसे, CCTV में कैद हुई वारदात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime News: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी में कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित त्रिलोकी नाथ मंदिर में चोरों ने मंगलवार रात को सेंधमारी कर दान पेटी से नकदी चुरा ली। मंदिर के पुजारी जयविंद कुमार दुबे ने बुधवार को चुटिया थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुजारी जयविंद दुबे ने बताया कि मंगलवार रात 8 बजे वह मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह, 18 जून को जब वह मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर रखी दान पेटी का ताला भी तोड़ा गया था, और उसमें रखी नकदी गायब थी। सौभाग्यवश, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे ने चोरी की पूरी वारदात को रिकॉर्ड कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई

चुटिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और CCTV फुटेज को कब्जे में लिया। पुलिस अब फुटेज की जांच कर चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि चोरों ने रात के समय सुनसान होने का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया।

Share This Article