मिठाई दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ ट्रैफिक थाना से 20 मीटर दूर…

ट्रैफिक थाना से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित एक मिठाई की दुकान में शनिवार की देर रात को चोरों ने हाथ साफ कर लिया। मामला बोकारो शहर के नयामोड़ का है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : ट्रैफिक थाना से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित एक मिठाई की दुकान में शनिवार की देर रात को चोरों ने हाथ साफ कर लिया। मामला बोकारो शहर के नयामोड़ का है।

रविवार की सुबह को दुकानदार सुरेंद्र प्रसाद को इसकी जानकारी उसे समय हुई जब वह दुकान खोलने गए थे।

सूचना के 2 घंटे बाद पहुंची पुलिस

दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान के कैश बॉक्स में रखे करीब 3 हज़ार रुपये, मिठाइयां और कोल्ड ड्रिंक्स लेकर भाग गए।

दुकान में तोड़फोड़ भी की गई है। दुकान में चोरी की सूचना जब उन्होंने सिटी थाने को दी, तो पुलिस 2 घंटे बाद नया मोड़ पहुंची।

Share This Article