पश्चिमी सिंहभूम में तीन गिरफ्तार, 35 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि रविवार की रात टोकला रोड स्थित बालू गोदाम के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की सूचना मिली थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम: चक्रधरपुर पुलिस ने टोकलो रोड में छापेमारी (Raid) कर 35 पुड़िया ब्राउन शुगर (Brown sugar) के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि रविवार की रात टोकला रोड स्थित बालू गोदाम के पास ब्राउन शुगर (Brown sugar) की खरीद-बिक्री करने की सूचना मिली थी।

35 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ

छापेमारी (Raid) की तो एक झोपड़ी से तीन युवकों को पकड़ा गया, जिनेके पास से 35 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। सभी युवक चक्रधरपुर मिट्टी पहाड़ निवासी सन्नी प्रधान, टोकला रोड निवासी अभिषेक प्रमाणिक और कुंभा टोली निवासी शिवनाथ मछुआ (Shivnath Fisherman) हैं, जो आदित्यपुर से ब्राउन शुगर खरीद कर चक्रधरपुर में बेचते थे।

Share This Article