झारखंड में मवेशी लदे तीन ट्रक जब्त,10 तस्कर गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: लातेहार थाना चौक के समीप लातेहार थाना पुलिस ने मवेशियों से लदे तीन 12 चक्का ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस चालक व उपचालक समेत दस तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध पशुओं को ट्रक में लादकर बक्सर से जमेशदपुर के लिए ले जाया रहा है।

सूचना के बाद थाना चौक पर पुलिस ने ट्रकों को रुकवाया। लेकिन ट्रक चालक पुलिस को देखते ही ट्रक को तेज गति से भगाने लगा। इसे पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गये तीन ट्रक में 48 गाय व 16 बछड़े थे, जो अवैध रूप से ले जाये जा रहे थे।

गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि पशु मालिक ने पशुओं को खरीद कर बक्सर से जमेशदपुर के लिए ले जाने के नाम पर गाड़ी में लदवाया था। पुलिस तस्करों की गहनता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पशु तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएगा।

Share This Article