झारखंड : हाइवा की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, विरोध में किया सड़क जाम

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा धनबाद: जोगता थाना अंतर्गत कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग पर रविवार की देर शाम बाघमारा डीएसपी कार्यालय के समीप हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गईं।

जबकि बाइक सवार की स्थिति काफी गंभीर है। उनकी पहचान धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा है। वह लोयाबाद पम्प हाउस के रहने वाले हैं। दोनों महिलाओं में रेखा देवी (45) धर्मेंद्र की पत्नी है जबकि संगीत देवी (37) बहन है।

बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा अपने पत्नी और बहन के साथ कतरास से अपने घर लोयाबाद जा रहा था। तभी अचानक हाइवा के चक्के के नीचे आने से रेखा देवी और संगीत देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गईं।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में तोड़फोड़ करते हुए चक्के की हवा निकाल दी।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार कतरास से लोयाबाद की ओर जा रहा था। अचानक हाइवा अपने चपेट में ले लिया, जिससे घटना स्थल पर ही दो महिलाओं की मौत हो गईं। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है।

Share This Article