झारखंड में 52 साल की वृद्ध महिला के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: बिशुनपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के होलोंग गांव में 52 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ तीन अज्ञात लोगों ने गैंगरेप किया।

सूत्रों के अनुसार पीड़ित गुरुवार की रात होलोंग गांव से अपने घर सेरका बरटोली लौट रही थी।

इसी क्रम में विद्यालय के समीप तीन अज्ञात युवक टांगी का भय दिखाकर उसे जबरदस्ती पकड़कर झाड़ी में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने मां के घर से लौट रही थी तभी तीन युवकों ने टांगी का भय दिखा कर होलोंग विद्यालय के समीप उसे झाड़ी में ले गए और उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया।

उन्होंने किसी को घटना के बारे में बताने से जान से मारने की धमकी भी दी। इसी क्रम में विद्यालय की ओर गांव के कुछ लोगों को आते देख तीनों युवक बाइक में सवार होकर भाग निकलें।

घटनास्थल से एक मोबाइल फोन व चप्पल मिला है जिसके आधार पर बिशुनपुर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

वही पीड़िता ने शुक्रवार को बिशुनपुर थाना में महिला मंडल के महिलाओं के साथ आकर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने कहा कि इस मामले में अभी जांच चल रही है शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share This Article